शामली ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*गाड़ी की साइड लगने को लेकर विवाद में चली गोली, सदर कोतवाली के पास फायरिंग से मचा हड़कंप
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में गाड़ी की साइड लगने को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। नाला पटरी क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने के बाद दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए।
घटना सदर कोतवाली के नजदीक होने के चलते पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम दबंगई और आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं और बदमाशों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल सामने नहीं आई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही फायरिंग करने वालों की पहचान और तलाश में जुटी है। घटना के बाद नाला पटरी क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
More Stories
कानपुर15 सितंबर 26*कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला,
मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग: 15 सितंबर 26*पीनना बाईपास पर 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
हरदोई 16 सितंबर 26*पुलिस का मानवीय चेहरा : हादसे के 8 मिनट में पहुंची खाकी, सरकारी गाड़ी से घायलों को पहुंचाया अस्पताल