September 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सागर13सितंबर 26*जहरीली शराब कांड पर सियासत तेज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे शाहगढ़-बंडा*

सागर13सितंबर 26*जहरीली शराब कांड पर सियासत तेज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे शाहगढ़-बंडा*

सागर13सितंबर 26*जहरीली शराब कांड पर सियासत तेज पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे शाहगढ़-बंडा*

*बोले- 45 लोगों की मौत हुई, सरकार छिपा रही आंकड़े, सरकारी कार्रवाई सिर्फ दिखावा*

*पत्रकारों से बोले दिग्विजय- प्रदेश में जहरीली शराब से मौत की यह पहली घटना नहीं, 2014 और 2022 में भी हुई थी ऐसी घटनाएं, कलेक्टर ने तब मौतों से किया था इनकार*

सागर। जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को सागर दौरे पर पहुंचे और शाहगढ़ और बंडा के प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

*45 मौतों का दावा, सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप*
सागर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार आंकड़े छिपा रही है और मौतों की संख्या कम बता रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ लीपापोती करने में लगी है।

*सरकारी कार्रवाई को बताया दिखावा*
पूर्व सीएम ने सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को महज दिखावा बताया। उन्होंने कहा कि हर बार घटना के बाद छोटे अधिकारियों पर कार्रवाई कर मामले को दबा दिया जाता है, लेकिन शराब माफियाओं के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

*2014 और 2022 का भी दिया हवाला*
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब से मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 2014 में भी प्रदेश में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं। वहीं 2022 में भी 10 मौतों का दावा किया गया था, जिसे उस समय के कलेक्टर ने नकार दिया था। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई की जाती तो आज 45 घरों के चिराग नहीं बुझते।

Taza Khabar