मुजफ्फरनगर 12 सितम्बर 26*मुज़फ्फरनगर में 17 सितंबर की रात किसान पंचायत मे गरजेगी किसानों की आवाज*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर *राजकीय मैदान में भाकियू टिकैत की बड़ी किसान पंचायत, राकेश टिकैत ने किया ऐलान
मुज़फ्फरनगर के राजकीय मैदान में 17 सितंबर की रात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बड़ी किसान पंचायत होगी। किसान नेता राकेश टिकैत ने पंचायत की घोषणा की है।
पंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा। पंचायत समाप्त होने के बाद रात में किसान कल्चर प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग राज्यों से कलाकार पहुंचेंगे।
रातभर कार्यक्रम के बाद दिन निकलते ही किसान अपने-अपने गांवों की ओर वापस लौटेंगे। पंचायत को लेकर किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

More Stories
झाँसी 12सितंबर 26*हमारा बुन्देलखण्ड हमें वापस दो, राम कौ कौल अभियान अनशन एवं सत्याग्रह
रायगड 12 सितंबर 26*उरणच्या मोरा जेट्टी येथे पारंपरिक श्री सत्यनारायण महापूजा; मच्छीमार बांधवांच्या सुख-समृद्धीसाठी प्रार्थना
मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*