September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 11सितंबर 26*संदीपन घाट में महिलाओं-बालिकाओं को नए कानून और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक*

*हर्रायपुर कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम कुरई में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध और मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक,अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में आयोजित अभियान में महिला पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।

उपनिरीक्षक सुनीता गोयल, महिला हेड कांस्टेबल पूनम वर्मा, महिला कांस्टेबल स्मिता पांडेय एवं कांस्टेबल निर्माण गुप्ता ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर ठगी से बचने,संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन सहित थाना के सीयूजी नंबर की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से किसी भी परेशानी या अपराध की स्थिति में बिना संकोच हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की।

Taza Khabar