September 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 11 सितंबर 26*होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ-

सहारनपुर 11 सितंबर 26*होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ-

सहारनपुर 11 सितंबर 26*होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ- आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश….

सहारनपुर: होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाने की तैयारी है- शासन के निर्देशों के तहत उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं- 10 सितंबर को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस महानिदेशक/कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स, उत्तर प्रदेश ध्रुवकान्त ठाकुर ने मण्डलीय जनपदों के वैतनिक एवं अवैतनिक अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ संवाद सम्मेलन किया- सम्मेलन में शासनादेश के अनुसार होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए- डीजी ने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और नियमों के तहत उनके समाधान का आश्वासन दिया- इस पहल से होमगार्ड्स स्वयंसेवकों को उपचार के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है- सम्मेलन में डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल संजीव कुमार शुक्ल, डिवीजनल कमाण्डेन्ट कृपाशंकर पाण्डेय, जिला कमाण्डेन्ट सहारनपुर मनोज कुमार, शामली मनीष दूबे तथा मुजफ्फरनगर की जिला कमाण्डेन्ट अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहीं!

*रिपोर्ट- लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपी आजतक

Taza Khabar