September 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन

पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन

पंजाब 10 सितंबर 26*लखविंद्र सिंह सिद्धू पुन: बन सकते हैं प्रधान, वकीलों में मिल रहा व्यापक समर्थन

अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ तथा बार काउंसिल के दिशा-निर्देशों के तहत अबोहर बार एसोसिएशन के चुनाव 11 सितम्बर को करवाए जाएंगे। चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन में सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए वकीलों से संपर्क कर रहे हैं। इसी बीच लखविंद्र सिंह सिद्धू के पुन: प्रधान बनने को लेकर भी वकीलों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें बार एसोसिएशन के कई सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। उनकी टीम में उपप्रधान पद के लिए अभिलाषा झा, सैक्रेटरी पद के लिए रामपाल मेघ व ज्वाईंट सैक्रेटरी पद के लिए आभा बाघला को भी समर्थन मिल रहा है। समर्थक वकीलों का मानना है कि उनके पिछले कार्यकाल के अनुभव और बार के हितों से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी रणनीति तेज कर दी है। उम्मीदवार व्यक्तिगत रूप से वकीलों से मुलाकात कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 11 सितम्बर को होने वाले चुनाव में बार एसोसिएशन के सदस्य किसे अपना नया नेतृत्व सौंपते हैं और प्रधान पद पर लखविंद्र सिंह सिद्धू की पुन: वापसी होती है या कोई नया चेहरा सामने आता है।
फोटो:3, एडवोकेट लखविंद्र सिंह सिद्धू

Taza Khabar