कौशाम्बी 8 सितंबर 26*महिला थाने में चली गोली महिला सिपाही की मौत डॉक्टरों ने किया मृत्यु घोषित
दीवान के कमरे के अंदर गोली लगने से महिला सिपाही की मौत पर कोई भी पुलिसकर्मी जुबान खोलने को नहीं है तैयार
कौशांबी गाजीपुर जनपद के दूल्हापुर के रहने वाले रवीनाथ यादव सेना से रिटायर्ड जवान की पुत्री प्रियंका यादव उम्र लगभग 28 वर्ष वर्ष 2025 बैच जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत महिला थाने में जून 2026 में महिला सिवही की ड्यूटी पर तैनात हुई थी उनकी पहली पोस्टिंग थी 08 सितंबर को 10:30 बजे महिला थाने के दीवान कमरे के अंदर अचानक गोली चली और महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत हो गई सिपाही की मौत होते ही उसे लेकर पुलिसकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया महिला सिपाही की मौत की जानकारी मिलते ही सीओ एसपी एएसपी अपर पुलिस महानिदेशक समेत भारी पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटनास्थल का निरिक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किया उसके बाद महिला सिपाही के घर घटना की सूचना पुलिस विभाग ने दे दी है और महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है लेकिन थाने के अंदर दिनदहाड़े गोली चलने के बाद महिला सिपाही की मौत ने तमाम अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए हैं जिनका उत्तर देने से महिला थानेदार लगातार बच रही है जिस समय महिला थाने में गोली चलने से महिला सिपाही की मौत हुई उस समय थाने में उप निरीक्षक महिला थानेदार पुलिस के जवान होमगार्ड फॉलोवर सफाई कर्मी समेत तमाम लोग मौजूद थे लेकिन महिला सिपाही की मौत पर कोई भी जुबान खोलने को तैयार नहीं है
सील हुआ महिला थाना का घटना स्थल मिलने से थानेदार ने किया इनकार
कौशांबी महिला थाने में गोली लगने से महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत के बाद थाने के भवन को पुलिस ने सील कर दिया है कोई भी व्यक्ति थाना भवन के अंदर नहीं पहुंच पा रहा था महिला सिपाही के मौत के संबंध में महिला थानेदार से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने भी कोई उत्तर नहीं दिया है इतना ही नहीं महिला थाने में होमगार्ड के जवान और सिपाही भी इस घटना के बाबत जुबान खोलने को तैयार नहीं है
गोली चलने के समय सीसीटीवी कैमरा बंद करने वाला कौन
कौशांबी उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और हाईकोर्ट ने भी स्पष्ट किया है कि थानों के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चलेंगे लेकिन जिस समय थाने में दीवान के कमरे में गोली चली है और महिला सिपाही की मौत हुई है उस समय थाने का सीसीटीवी कैमरा बंद है जबकि गोली लगने से महिला सिपाही की मौत के डेढ़ घंटे बाद 12, बजे थाने का सीसीटीवी कैमरा चालू हो गया है आखिर थाने का सीसीटीवी कैमरा घटना के वक्त बंद होने के पीछे क्या रहस्य है इस पर भी महिला थानेदार कोई उत्तर देने को तैयार नहीं है
महिला थाना में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत के बाद महिला प्रभारी पर नहीं हुई कार्रवाई
कौशांबी महिला थाने में गोली चलने के बाद महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत जैसे गंभीर मामले के बाद भी लापरवाह महिला थानेदार पर खबर लिखे जाने तक कार्रवाई नहीं हुई है आखिर सीसीटीवी कैमरे क्यों बंद हुए हैं घटना के वक्त महिला थानेदार कहां मौजूद थी उनके थाने में महिला सिपाही की मौत हो रही है और वह घटना को संदिग्ध बता रही है जिससे रहस्य गहरा होता जा रहा है महिला सिपाही की मौत के मामले में आखिर क्या छिपाने का प्रयास हो रहा है यह बड़ी जांच का विषय है
तमाम साक्ष्य के बाद मौत संदिग्ध कैसे
कौशाम्बी महिला थाने के अंदर दीवान के कमरे में घटना के वक्त दीवान समेत तमाम सिपाही होमगार्ड के जवान मौजूद थे जिन्होंने घटना को देखा और सुना है महिला थाने में सवाल उठता है कि तमाम साक्ष्य मौजूद होने के बाद महिला सिपाही की मौत को संदिग्ध बता कर मौत के वास्तविक कारण को टालने का कही प्रयास तो नहीं हो रहा है
गोली चलने वाली राइफल में मिले फिंगरप्रिंट खोल सकते हैं बड़ा राज
कौशांबी महिला थाने में महिला सिपाही प्रियंका यादव की मौत के बाद जिस राइफल की गोली से महिला सिपाही की मौत हुई है उस राइफल के फिंगरप्रिंट मौत के वास्तविक कारण का राज खोल सकती हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक गोली चलने वाली राइफल मे मिले फिंगरप्रिंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलसकी है जबकि जिले में फॉरेंसिक टीम के पास तमाम सुविधाएं मौजूद हैं जो मौके पर मिले साक्ष्य की जांच करती है
इसके पहले भी कई पुलिस कर्मियों की रहस्यमय हो चुकी है मौत
कौशांबी जिले के विभिन्न थानो में तैनात पुलिस कर्मियों की इसके पहले भी रहस्य मय तरीके से मौत हो चुकी है कड़ा धाम थाने मे तैनात सिपाही की कुछ साल पहले उसके आवास में मौत हुई थी तो पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की भी कुछ महीने पहले रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है सैनी कोतवाली और पश्चिम शरीरा थाना मे भी सिपाहियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है जो बड़ा सवाल खड़ा कर रही है

More Stories
झाँसी 8 सितंबर 26*बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए शीघ्र होगा “अमरण अनशन” एवं राम कौ कौल अभियान* ।
कानपुर देहात8सितम्बर26*जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई*
सहारनपुर 8 सितंबर 26*मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट भी किया पारित,