बाँदा5 सितंबर26*अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, नीचे दबकर मासूम की दर्दनाक मौत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-इलाज कराकर मां के साथ घर लौट रहे नौ वर्षीय बालक की तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटने से दबकर मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा सीधा कर मां-बेटे को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी जयदेवी पत्नी शशिकांत अपने नौ वर्षीय बेटे शिवा के साथ इलाज कराने तिंदवारी आई थीं। इलाज कराने के बाद दोनों ई-रिक्शा से वापस गांव लौट रहे थे। तिंदवारी-परसौड़ा संपर्क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मां-बेटे ई-रिक्शा के नीचे दबकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ई-रिक्शा को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवा को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा आलोक मिश्रा ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता की इकलौती संतान था शिवा
परिजनों के मुताबिक शिवा अपने पिता की इकलौती संतान था और कस्बे के एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे से गांव में पसरा मातम
घटना की खबर गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
लखनऊ 5सितंबर 26*बड़े ही धूम धाम के साथ मनाई गई गोगा नवमी, श्रद्धालुओं ने जमकर छका भंडारा
🇮🇳🔥 एशिया कप में आज भारत की बेटियों का मुकाबला पाकिस्तान से! 🇵🇰