कौशाम्बी 5 सितंबर 26*डीएम और एसपी ने तहसील मंझनपुर के सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनशिकायतें*
सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायत करने पहुंचे 105 फरियादियों में आठ फरियादियों की शिकायतों का हुआ निस्तारण*
*कौशाम्बी।* जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल एवं पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये।उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील सिराथू कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील चायल कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुई,जिसमें से 01 शिकायत का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया

More Stories
लखनऊ 5 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी 5 सितंबर 26*एक ही रात चार घरों से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर नगद रुपए मोबाइल उठा ले गए चोर*
कानपुर नगर 5 सितंबर 26*शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर सीएम को सम्बोधित एसडीएम बिल्हौर को सौंपा ज्ञापन