May 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें..................

उत्तर प्रदेश15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………………

उत्तर प्रदेश15मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡दिल्ली- 21 जून को होगी NEET UG परीक्षा, NEET परीक्षा की नई तारीख का एलान, NTA ने परीक्षा की नई तारीख घोषित की, पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द की गई थी, पहले 3 मई को हुई थी NEET UG परीक्षा

➡लखनऊ- महिगवां इलाके में सनसनीखेज वारदात, कक्षा 8 की 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण, वैन सवार बदमाशों ने छात्रा को जबरन खींचा, गाजीपुर गांव के पास बेसुध छोड़कर फरार, 2 नामजद समेत कई पर अपहरण की FIR

➡लखनऊ 64.82 करोड की ठगी करने वालों पर केस, दीपक संजीव सुवर्णा, दीपक यादव गिरफ्तार, सीबीआई ने दोनों आरोपियों को किया अरेस्ट, बैंक ऑफ इंडिया सदर ब्रांच में फर्जी अकाउंट, वन निगम के नाम पर खाता खुलवाकर ठगी, पुलिस ने FIR नहीं लिखी, CBI से हुई शिकायत, वन निगम का पैसा खाते में ट्रांसफर किया था

➡बलिया पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ बाल-बाल बचे SHO राकेश सिंह, 25 हजार के इनामी के पैर में लगी गोली, भाग रहे 4 अन्य बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, बांसडीह के खरौनी रोड पर मुठभेड़

➡दिल्ली अलीपुर में बैंक्वेट हॉल में आग लगी, दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

➡गोरखपुर जमीन विवाद में दो पक्षो में मारपीट, पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर जानलेवा हमला, घर के बाहर टहलते पट्टीदारों ने बोला हमला, सिर पर ताबड़तोड़ वार करने का आरोप, बाई आंख के ऊपर लगी गंभीर चोट, गुलहरिया क्षेत्र के खुटहन का मामला

➡आगरा 1.5 करोड़ का सोना लेकर व्यापारी फरार, सोना लेकर सर्राफा व्यापारी मौके से फरार, गोविंद गुप्ता उर्फ अभय 11 मई से लापता, 947 ग्राम सोने के आभूषण ले जाने का आरोप, 1 घंटे में वापस कर दूंगा कहकर ले गया था जेवर, पत्नी के जेवर भी ले जाने की मिली जानकारी, कई लोगों से जेवर लेकर हुआ फरार-पुलिस, कोतवाली पुलिस जांच और तलाश में जुटी

➡हरदोई कलश यात्रा के दौरान गंगा में डूबे 5 बच्चे, गंगा नदी में 2 बच्चों की डूबने से मौत, 3 बच्चों को गंगा नदी से बाहर निकाला, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र की घटना

➡रायबरेली एक साथ 3 शव मिलने से हड़कंप, शारदा नहर में एक साथ दिखे 3 शव, पुलिस ने तीनों शवों को निकाला बाहर, बछरावां थाना क्षेत्र के शारदा नहर की घटना

➡आगरा चर्चित राज चौहान हत्याकांड मामला, गैंगस्टर आलोक यादव से होगी पूछताछ, आलोक यादव से जेल में होगी पूछताछ, पुलिस फिरोजाबाद जेल से आगरा लाई, आलोक यादव की संलिप्तता के मिले संकेत, पुलिस कस्टडी रिमांड भी ले सकती है, मुख्य आरोपी मुठभेड़ में हुआ था ढेर, जांच में आलोक का नाम आया था, आलोक यादव पर करीब 18 केस दर्ज

➡अमरोहा सब्जी विक्रेता ने अपने आप को लगाई आग, पेट्रोल छिड़ककर अपने आप को लगाई आग, बैंककर्मी,नायब तहसीलदार घर खाली कराने पहुंचे थे, अशोक ने PNB बैंक से 15 लाख का लोन दिया था, आरोप है कि बैंक द्वारा उसे सब्सिडी नहीं दी गई, खाता खराब होने पर मकान नीलाम कर दिया गया, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, 80 प्रतिशत झुलसे अशोक को दिल्ली रेफर किया, नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के पंजू सराय का मामला

➡दिल्ली- देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा, दिल्ली में पेट्रोल 97.91 रुपए प्रति लीटर, दिल्ली में डीजल 90.78 रुपए प्रति लीटर, नियमित पेट्रोल 97.91 रुपए प्रति लीटर, प्रीमियम पेट्रोल 105.14 से 107.14 प्रति लीटर, नियमित डीजल 90.78 रुपए प्रति लीटर हुआ, दिल्ली में सीएनजी 79.09 प्रति किलोग्राम हुई

➡दिल्ली- आप सांसद संजय सिंह ने पोस्ट किया, लखीमपुर में छात्र की आत्महत्या मामला, ‘रितिक मिश्रा की आत्महत्या सिर्फ मौत नहीं’,‘बल्कि भ्रष्ट तंत्र द्वारा की गई संस्थागत हत्या है’, पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने से छात्र परेशान- संजय, भाजपा सरकार वादे और लीपापोती में व्यस्त- संजय

➡दिल्ली-आज से 5 देशों के दौरे पर पीएम मोदी, UAE, नॉर्वे, इटली, नीदरलैंड, स्वीडन का दौरा

➡सहारनपुर- हिंसा मामले में पुलिस का एक्शन, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया अरेस्ट, जमीन विवाद में हुई थी जमकर मारपीट, मंडी गेट से दबोचे गए तीनों आरोपी, देवबंद के लालवाला गांव का मामला

➡रायबरेली-रायबरेली में पति की हत्या का खुलासा,पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग में बाधा बना था पति,हत्या की साजिश रचकर की गई थी हत्या,पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा,हत्या में इस्तेमाल अंगौछा बरामद,मृतक रामदेव शर्मा करता था मजदूरी,ससुराल में रहकर काम करता था रामदेव,डलमऊ कोतवाली के तिवारी का पुरवा का मामला.

➡हापुड़-प्रॉपर्टी डीलर अतुल तोमर हत्याकांड का मामला,खुलासा करने का पुलिस का अल्टीमेटम समाप्त,48 घंटे के अल्टीमेटम में पुलिस के हाथ खाली,हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई हापुड़ पुलिस,एसपी ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया था,अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी, सुराग नहीं मिला,पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों में गहरा आक्रोश,पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गालंद में हुई थी हत्या.

➡बागपत- पानी की टंकी के अंदर बैठी युवती , युवती को पुलिस ने समझाकर उतारा, किसी बात को लेकर टंकी में बैठी थी , लधवाडी गांव की बताई जा रही घटना

➡सहारनपुर- चिलकाना बस स्टैंड के होटल का वीडियो वायरल,रोटी पर थूकने का दावा, इलाके में मचा हड़कंप,आपत्तिजनक हरकत से लोगों में भारी आक्रोश,वायरल वीडियो के बाद युवक पुलिस हिरासत में,एएसपी ने कहा-हर पहलू से होगी जांच,दोषी मिला तो बख्शा नहीं जाएगा- एएसपी, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल,लोगों ने की सख्त कार्रवाई की मांग,चिलकाना थाना क्षेत्र का मामला.

➡हापुड़- सपा जिला उपाध्यक्ष के घर पर बुलडोजर एक्शन मामला,आज अयूब सिद्दीकी के घर पहुंच सकते अतुल प्रधान,परिवार से मुलाकात करेंगे विधायक अतुल प्रधान,प्रशासन ने तालाब की जमीन बताकर की कार्रवाई,हैदरनगर नगोला इलाके का बताया जा रहा मामला.

➡रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला,हाईवे किनारे पेड़ से फंदे पर लटकता मिला शव,मृतक युवक की अब तक नहीं हो सकी पहचान,बछरावां क्षेत्र के चुरुवा मंदिर के पास की घटना

➡श्रावस्ती- मछली मंडी में लगी आग, बिजली के खंभे में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, भिनगा मछली मंडी क्षेत्र का मामला

➡झांसी- रामलीला के मंच पर अश्लील डांस, धार्मिक कार्यक्रम में अश्लील डांस, मऊरानीपुर क्षेत्र का मामला

➡गाजियाबाद- गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाई, उपनिरीक्षक सचिन भड़ाना ने बुझाई आग, गीले कपड़े से आग पर पाया काबू, सिद्धार्थ विहार बागू कॉलोनी की घटना

➡कन्नौज – हत्यारे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, व्यक्ति की हत्या करने वाला गिरफ्तार, हत्यारोपी सदर के पछाय शेखाना का निवासी

➡कानपुर – कक्षा 1 की मासूम से छेड़छाड़, पड़ोसी दुकानदार ने की छेड़छाड़, छात्रा को दुकान में खींचकर छेड़छाड़, पिता के विरोध करने पर दबंगों ने पीटा, दबंगों ने साथियों के साथ मारपीट की, पिटाई में मासूम के पिता को आई चोटें , मंधना चौकी में की लिखित शिकायत

➡कन्नौज- शिकायतों में लापरवाही पड़ी भारी, बिजली विभाग के SDO पर कार्रवाई की संस्तुति, DM ने शासन स्तर पर कार्रवाई की सिफारिश की, डेयरी प्लांट मैनेजर ने की बिजली ट्रिपिंग की शिकायत, सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग से डीएम सख्त, कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों को लगाई फटकार

———————————

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ-लखनऊ में आज बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा,UP टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर का आंदोलन,कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों के खिलाफ ज्ञापन,टेंट व्यापारियों पर 18% GST हटाने की मांग,प्रदेश में DM के माध्यम से PM को भेजेंगे ज्ञापन,सुबह 11 बजे कैसरबाग बारादरी में जुटेंगे व्यापारी,कैसरबाग से DM कार्यालय तक निकाला जाएगा मार्च,लखनऊ के सभी टेंट व्यापारी होंगे शामिल.

➡प्रयागराज- आंधी-तूफान से मौतों का आंकड़ा, 26 फूलपुर तहसील में 6 लोगों की मौत,सोरांव तहसील में 7 लोगों की गई जान,मेजा तहसील में 4 लोगों की मौत,हंडिया तहसील में 8 लोगों की मौत,सदर तहसील में 1 व्यक्ति की मौत,मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल,आंधी-तूफान में 5 लोग गंभीर घायल,आंधी-तूफान में 20 पशुओं की भी मौत, सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए,अफसरों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए,पीड़ित परिवारों की मदद में जुटा प्रशासन,पुलिस टीम नुकसान का आंकलन कर रही,परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा देने की तैयारी,एडीएम विनीता सिंह ने संवेदना जताई.

➡मुजफ्फरनगर-SSP संजय वर्मा का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,4 थाना इलाकों में 5 अलग-अलग मुठभेड़,नई मंडी में वाहन चोर मोनू, मुरादअली घायल,चोरों से 6 बाइक, 2 तमंचे कई कारतूस मिले,कोतवाली में 20 हजार का इनामी नितिन घायल,गैंगस्टर नितिन से बाइक, तमंचा कारतूस मिले,बुढ़ाना में गोकश सोनू घायल व साथी अरेस्ट,गोकशों से कार और दो तमंचे कारतूस मिले,शाहपुर में चोर जफर और मोनू हुए घायल,नई मंडी में शाहरुख गोली लगने से घायल,नई मंडी बुढ़ाना कोतवाली शाहपुर में 5 मुठभेड़.

➡आगरा- दक्षिणी बाईपास पर अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर,एडीए उपाध्यक्ष एम अरून्नमोली ने दिए सख्त निर्देश,अटलपुरम टाउनशिप निरीक्षण के बाद कार्रवाई के आदेश,ग्वालियर हाईवे पर पेठा दुकानों पर भी होगी कार्रवाई,45, 36 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों का किया निरीक्षण,मानसून से पहले सामग्री स्टॉक बढ़ाने के निर्देश,सेक्टर-7 स्थित RMC प्लांट का भी लिया जायजा.

➡आगरा- आगरा साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई,विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी,लोगों को बनाया जाता था साइबर स्लेव,कंबोडिया-थाईलैंड भेजकर कराई जाती थी साइबर ठगी,अवैध गतिविधियों में कराया जाता था इस्तेमाल,साइबर स्लेवरी गैंग का सरगना नागेश अरेस्ट,हिमाचल के कांगड़ा जिले से हुई गिरफ्तारी,विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये वसूले,आरोपी के पास से मोबाइल फोन बरामद,साइबर गैंग के नेटवर्क की जांच जारी,विदेशी कनेक्शन खंगाल रही पुलिस.

➡कानपुर- सपा MLA अमिताभ बाजपेई के घर के बाहर पहरा,अमिताभ के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात,आने-जाने वाले रास्तों पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग,MLA ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें की साझा,MLA ने तस्वीरें साझा कर जताया विरोध, आज परमट स्थित सरकारी स्कूल का होना शिलान्यास,शिलान्यास से पहले MLA को पुलिस निगरानी में रखा, दो दिन पहले विधायक को दिखाई गई थी चप्पल,घटना के बाद से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई.

➡मुजफ्फरनगर-मुजफ्फरनगर पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ में बदमाश जफर, मोनू हुए घायल,हाईवे पर वाहनों में चोरी करते शातिर चोर,कब्जे से पिकअप, दो तमंचे, कारतूस बरामद,दोनों बदमाशों पर दर्जनों चोरी के केस दर्ज,शाहपुर थाने के कुटबा मार्ग पर हुई मुठभेड़.

➡मुजफ्फरनगर-मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,चेकिंग में पुलिस, बदमाशों के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ में गैंगस्टर नितिन के लगी गोली,नितिन पर 20 हजार का इनाम था घोषित,कब्जे से बाइक, एक तमंचा कारतूस मिले,नगर कोतवाली के चरथावल मार्ग पर मुठभेड़

➡महराजगंज-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद दौरा,परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे,जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे सीएम योगी, विधायक के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी होंगे शामिल,नौतनवां विधानसभा में आज सीएम का कार्यक्रम.

➡बाराबंकी- ट्रैक्टर पर पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत,दो लोग घायल, आस्पताल में किया भर्ती,ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे से निकाला,डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया,टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पास हादसा

➡मुज़फ्फरनगर- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ में गौकश सोनू गोली लगने से घायल,गोकशों ने पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश,कब्जे से कार और 2 तमंचे, 4 कारतूस मिले,बुढ़ाना कोतवाली के गढ़ी जंगलों में मुठभेड़.

➡महराजगंज-पुरानी जमीनी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट,मारपीट में दो घायल, अस्पताल में किया भर्ती,पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया,बृजमनगंज थाना क्षेत्र के पास का मामला.

➡आगरा- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद की सजा,कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,दोषी पर 50 हजार का जुर्माना भी लगाया, पति ने की थी पत्नी की बेरहमी से हत्या,शक के आधार पर थी पत्नी की हत्या,जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला.

➡बहराइच- बहराइच में आवारा कुत्ते का आतंक,घर के बाहर खेल रहे मासूम पर हमला,अंकुश को कुत्ते ने नोचकर किया घायल,परिजनों ने कुत्ते को खदेड़कर बचाई जान,फखरपुर थाना क्षेत्र के इंदुर गांव की घटना.

➡हापुड़- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी,देहरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी कार,दो लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल,थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र का मामला.

➡हापुड़-रिटायर्ड फौजी के बैग से 1 लाख चोरी,बैग में रुपये लेकर घर जा रहा था फौजी,अज्ञात चोर चोरी कर हुए फरार,थाना सिम्भावली क्षेत्र का मामला.

➡दिल्ली-देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ीं,पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपये महंगा हुआ,दूध के बाद अब पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा,दिल्ली में पेट्रोल 97.77 प्रति रुपए लीटर हुआ,डीजल 99.67 प्रति रुपए लीटर महंगा हुआ.

—————————