19 अक्टूबर 2023* गुरमीत सिंह हत्या के मामले में पुलिस कर रही है जांच : थाना प्रभारी गुरमीत सिंह
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
19 अक्टूबर 2023* गुरमीत सिंह हत्या के मामले में पुलिस कर रही है जांच : थाना प्रभारी गुरमीत सिंह
– आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा
अबोहर 19 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): गांव कुंडल निवासी एक व्यक्ति की बीती रात तीन चार अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से हत्या कर दी, जिसके शव को थाना सदर पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं आज सुबह सूचना मिलते ही एसपीडी और थाना सदर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और परिवार के बयानकलमबद्ध किए। मर्डर के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका। पुलिस हर ऐंगल से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गुरमीत सिंह पुत्र नछतर सिंह जो कि खेत मजदूरी करता था, बीती रात परिवार सहित घर में सोया हुआ था तो गांव के ही 3-4 युवक करीब 11 बजे उसके घर आए और कहा कि उनका ट्रैक्टर खेत में फंस गया है वह उसका ट्रैक्टर निकलवा दे। इसके करीब एक घंटे पर करीब 12 बजे उक्त युवक उसे तेजधार हथियारों से लहुलुहान कर मूर्छित अवस्था में घर के बाहर फेंककर चले गए, जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल लाए जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया जहां कल रात ही उसकी मौत हो गई।
इधर आज सुबह घटना की सूचना मिलने पर एसपीडी मनजीत सिंह व थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुचें और घटनास्थल का दौरा कर वहां से रकत के सैंपल व कुछ बोतलें आदि कब्जे में ली। बताया जाता है कि पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इधर पुलिस ने मृतक के ताये के बेटे के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फोटो जानकारी देते हुए डीएसपी अवतार सिंह व मृतक का फाईल फोटो

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*