सहारनपुर16दिसम्बर24*ट्रैक्टर से कुचलकर महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद…*
सहारनपुर*थाना नकुड़ पुलिस ने ट्रैक्टर से महिला की हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। यह घटना 13-14 दिसंबर की रात ग्राम टाबर में हुई थी।
*मिली जानकारी अनुसार* वादी जगदीप पुत्र जयदेव निवासी ग्राम टाबर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी काला पुत्र मामूदीन ने पहले उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और बाद में जानबूझकर उनकी मां सुरेन्द्र कौर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि आरोपी ने वादी और उनके चाचा सुखविंदर पर भी ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस अधीक्षण ग्रामीण सागर जैन ने ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने 15 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी काला पुत्र मामूदीन निवासी ग्राम पभारी, थाना जठलाना, जिला यमुनानगर (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। मौके से घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर (सोनालिका 750, नीले रंग का, रजिस्ट्रेशन नंबर HR 92A 4032) भी बरामद किया गया।
*पुलिस पूछताछ के दौरान* आरोपी ने बताया कि 13 दिसंबर को जगदीप के साथ कहासुनी के बाद उसने गुस्से में यह अपराध किया। घटना के समय आरोपी के तीन भाई तासीन, वाजिद, और तालिब भी बुलेरो गाड़ी से पीछे चल रहे थे। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी काला पर पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरे ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक अविनाश गौतम के नेतृत्व में निरीक्षक सिराजुद्दीन, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक शिवम चौधरी, हेड कांस्टेबल नितिन कुमार, और कांस्टेबल लोकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*यूपी में 200+ दरोगाओं का इंस्पेक्टर बनने का रास्ता साफ
सहारनपुर 24 अक्टूबर 26*घर में घुसकर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार….
लखनऊ 24 अक्टूबर 26*UP PET परीक्षा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, करीब 37 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल