जयपुर17सितम्बर24*कोटा धार्मिक जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के बाद हंगामा, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार*
*जयपुर:* कोटा में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अनंतपुरा क्षेत्र में निकल गए जुलूस के दौरान तिरंगे के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. तिरंगे के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से अनंतपुर थाने पर विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज करवाई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने डॉ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं हिंदुत्ववादी संगठन के पदाधिकारी ने अनंतपुरा थाने पर धरना देकर राष्ट्रध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
*अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज:*
विरोध प्रदर्शन के दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी आनंदपुरा थाने पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की जांच तुरंत कर कार्रवाई करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. वहीं इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी नाराजगी जाहिर करते हुए राजस्थान के डीजी से बात कर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. अनंतपुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में दी गई शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. तिरंगे के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगों की वीडियो के जरिए पहचान की जा रही है.
*शिक्षा मंत्री ने डीजी को दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश:*
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में बारह वफात के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपमानित करने और तिरंगे में चक्र के स्थान पर चांद तारा लगाकर जुलूस में शामिल करने पर गहरी नाराजगी जताते हुए घटना को लेकर गंभीर नाराजगी जाहिर की है. दिलावर ने कहा कि यह देश के खिलाफ कोई साजिश का संकेत देता है. उन्होंने कहा कि तिरंगे को अपमानित करने वालो के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिए जाएंगे.
*डीजी उत्कल रंजन साहू को किया फ़ोन:*
मंत्री श्री दिलावर तत्काल कोटा रेंज पुलिस महानिरीक्षक श्री रवि दत्त गौड़ से बात की तथा दोषियों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई आदेश दिए है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के डीजी उत्कल रंजन साहू को फोन कर मामले में गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है
More Stories
लखनऊ23 अक्टूबर 26*UP में MLC की 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू।
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 के देश और दुनिया के मुख्य समाचार*
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak