खगइया ताला में किसान के घर से लाखों रुपए के जेवरात,नगद रुपए व दो मोबाइल चोरी
बांदा ब्यूरो।।।तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट गांव के मजरा खगइया ताला के किसान कपिल सिंह के घर से चोरों ने सेंध लगाकार लाखो रुपए के जेवरात, 26 सौ रुपये नगद व दो मोबारल ले गए।कपिल सिंह ने बताया कि बीती रात को सब लोग खाना पीना करके घर के सभी दरवाजे बंद करके सो गए थे।आज सुबह जब चाचा रणजीत सिंह जगे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे खुले हुए थे अंदर आकर देखा तो घर के अंदर रखे बॉक्स व सुटकेश खुले पड़े थे व सामान बिखरा हुआ पड़ा था।तभी उन्होंने घर के सभी लोगो को जगा कर चेक किया तो पाया कि घर में रखे हुए करीब 2600 रुपये नगद व लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात चांदी की हाफ पेटी,चांदी के 6 जोड़ी पायल,सोने का मंगल सूत्र तथा 2 मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं।पीड़ितों द्वारा बेंदा चौकी पर लिखित जानकारी दी गई हैं।जानकारी पाकर बेंदा चौकी प्रभारी अशोक कुमार सिंह अपने सहयोगियों के साथ पहुँचकर पीड़ितों के घर जाकर मौके के हालत देखे।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट
More Stories
अयोध्या 4अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*पूर्णिया में मद्य निषेध का बड़ा एक्शन, 33 लीटर शराब-कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार*
कानपुर4 अक्टूबर 26*अखिलेश यादव के आह्वान पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया।