ट्राला चालक विक्रम सिंह 1 क्विंटल डोडा पोस्त सहित काबू
अबोहर, 15 दिसंबर (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी हरमनबीर सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अबोहर ने बताया कि थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई प्रगट सिंह, हैडकांस्टेबल गुरदीप सिंह, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त गंगानगर रोड कल्लरखेड़ा की तरफ जा रही थी कि सामने से एक ट्राला राजस्थान की ओर से आता दिखाई दिया। ट्राले को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 1 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्रम सिंह पुत्र शैतान सिंह वासी राजपूत क्वाड़ गांव लूना तहसील भाप जिला जोधपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 169, 15.12.2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत खुईयांसरवर थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और पता लगाया जायेगा कि यह माल कहां से लाया था ओर किसे पहुंचाना था। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि स्टेट नाका गुमजाल पर कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। जो भी व्यक्ति राजस्थान से नशीला पदार्थ लेकर पंजाब में आता है उसे हमारी पुलिस पार्टी सतर्क रहती है। उन्होंने बताया कि नशा नस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो:1, पकड़े गया आरोप व बरामद पोस्त के साथ जानकारी देते डीएसपी थाना प्रभारी व पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ16जून26*भ्रष्ट अफसरों पर CM योगी का अल्टीमेटम: “एक्शन लो, वरना एक दिन में 100 से ज्यादा सस्पेंड करूंगा”
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : जनकल्याण शिविर का MLA ने किया निरीक्षण, आयुक्त को दिए निर्देश*
पूर्णिया बिहार 16 जून 26 : सोते बेटे को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद में खूनी खेल! कसबा में गोलियों की गूंज से दहशत*