*पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गंभीर घायल*
*डबल मर्डर मिस्ट्री की कहानी अलग-अलग निकली*
*औरैया।* औरैया में डबल मर्डर मिस्ट्री की कहानी अलग-अलग निकली है। हरियाणा निवासी कैब चालक के हत्यारोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं।
पुलिस का दावा है कि, दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या कैब का किराया न देने के हुए विवाद में की गई थी। इस मामले के बाद अब युवती की हत्या की कहानी और उलझ गई है, क्योंकि पुलिस अभी तक मृतक युवती की पहचान तक नहीं कर पाई है। एक ही दिन दोनों शव कुछ किलोमीटर की दूरी पर मिलने के कारण पुलिस दोनों वारदातों को एक जोड़कर जांच कर रही थी, लेकिन आरोपियों से पूछताछ में कुछ अलग की कहानी निकलकर आई है।
मृतक मुकेश कैब चलाता था
बता दें कि बीते 23 दिसंबर को बाबरपुर-सिकरौड़ी मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। उसकी गर्दन में पेचकश घुसा था। सड़क पर ही हरियाणा नंबर की कैब कार खड़ी थी। इसी दिन कुछ किलोमीटर दूर मुरादगंज-फफूंद रोड पर एक युवती का शव पड़ा था। युवक की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम के गांव सोहन निवासी मुकेष पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई। मृतक मुकेश कैब चलाता था।ऑनर किलिंग की भी संभावना जताई गई थी युवक और युवती की हत्या एक ही मामले को लेकर देखी जा रही थी और ऑनर किलिंग की भी संभावना जताई गई। पुलिस ने जांच की तो अनंतराम टोल प्लाजा पर कार में दो लोग पीछे बैठे दिखाई पड़े, लेकिन फुटेज स्प्ष्ट नहीं थे। पुलिस ने हरियाणा से लेकर यूपी तक 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो एक पेट्रोल पंप पर रात का फुटेज स्प्ष्ट मिल पाया। जिससे कार में मृतक मुकेश के अलावा दो अन्य की पहचान हो गई।
रविवार की सुबह हुई मुठभेड़
पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी कि रविवार सुबह सूचना मिली कि दोनों अजीतमल थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक रिश्तेदार के यहां रुके हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों भाग निकले और पुलिस पर फ़ायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं। दोनों के नाम पुलिस ने वीर सिंह निवासी मसूदपुर अछल्दा और केशव सिंह निवासी मूडैना रूपशाह फफूंद बताया। दोनों ने अपना जुर्म कबूला है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह लोग गुरुग्राम से कैब लेकर घर के लिए आए थे और किराया को लेकर विवाद हुआ। जिसमें चालक की हत्या कर शव फेंक दिया। केशव हरियाणा में पत्थर घिसाई का काम करता है और वीर सिंह हरियाणा में कैब चालक था। केशव हाल ही में एक छेड़छाड़ के मामले में जेल से जमानत पर बाहर निकला था। दोनों गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है।
उलझ गई युवती की हत्या गुत्थी 23 दिसंबर को ही मिले युवती के शव का मामला अब उलझता नजर आ रहा है। पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा तो करके युवती की हत्या का कनेक्शन इस घटना से न होने का भी दावा किया है, लेकिन अभी तक युवती की पहचान तक नहीं हो पाई है।

More Stories
हमीरपुर 27मार्च 26 प्रसिद्ध माता मां माहेश्वरीदेवी मन्दिर में मेला ज्वारे के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
बांदा27मार्च26*तिंदवारी में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद**
बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*