[1/9, 7:13 PM] Ram Prakash Sharma News: *मॉल कैसियर पर चाकू से किया जानलेवा हमला हालत गंभीर*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूर्वा उम्मेद निवासी एक युवक औरैया स्थित एक मॉल में कैशियर के पद पर तैनात है, जो रविवार की सुबह बाइक से ड्यूटी करने मॉल आ रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही एक अन्य युवक ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम पुरवा उम्मेद निवासी संदीप यादव 20 वर्ष पुत्र अरुण कुमार यादव जोकि औरैया स्थित एक मॉल में कैशियर के पद पर तैनात है। वह रविवार की सुबह करीब 10 बजे मोटरसाइकिल से ड्यूटी करने के लिए आ रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उसके गांव के ही पड़ोसी सतीश पाल पुत्र ज्ञान सिंह ने उस पर हत्या के इरादे से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे परिजनों 108 एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि घायल युवक के तीन बहने व एक बड़ा भाई है, जो कि जनपद हमीरपुर क्षेत्र के थाना मौदहा में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उपरोक्त जानकारी घायल युवक के परिजनों द्वारा दी गई है।
[1/9, 7:25 PM] Ram Prakash Sharma News: *सी विजिल एप पर करें आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत*
*मतदाता के साथ से निर्वाचन होंगे अधिक सुगम।*
- *औरैया।* अपर जिलाधिकारी उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसके साथ ही साथ पूरे जनपद में धारा 144 भी लागू कर दी गई है यदि किसी व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के खिलाफ शिकायत करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा सी विजिल एप बनाया गया है। इस ऐप पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने जनपद के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से जरूर डाउनलोड करें। इस ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति जनपद में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। यदि जनपद में कहीं भी किसी के द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो वह इसकी सूचना इस ऐप के माध्यम से जिला प्रशासन तक पहुंचा सकता तो। शिकायत मिलते ही तत्काल कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

More Stories
सुल्तानपुर14जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक नहर के कुलाबों का होगा कायाकल्प
सहारनपुर14जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण शहर से लेकर देहात तक एक दृढ़ संकल्प के साथ*
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*