बांदा27मार्च26*मोबाईल टॉवर में चढ़कर शराबी ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा,जमा हुई भीड*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से**शराब के नशे में मोबाइल टावर में चढ़कर युवक ने कई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। समझा बुझाकर किसी तरह पुलिस ने उसे नीचे उतारा। इसके बाद घर वालों को बुलाकर उसे सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहिरन पुरवा पिपरी गांव निवासी ने शुक्रवार की दोपहर घर में उसने पहले जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह घर में झगड़ा करने लगा। भाई अमरजीत ने फटकार लगा दी तो नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। घर से जाने के बाद गांव में लगे मोबाइल टावर में चढ़ गया। टावर में चढ़ने के बाद ऊपर से जान देने की धमकियां देने लगा। धीरे-धीरे गांव में भीड़ एकत्रित होने लगी। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के मिलते ही ओरन चौकी प्रभारी प्रमोद त्रिपाठी तथा आरक्षी अनिल पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाया बुझाया। लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं हुआ। मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। तत्पश्चात घर वालों को बुलाकर उसे सुपुर्द किया।

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*