*आग से झुलस कल दंपति गंभीर घायल*
*औरैया।* शहर के गीता ज्ञान आश्रम के समीप हाईवे रोड समरथ पुर निवासी दंपति शनिवार की रात अपने घर पर आग जलाकर ताप रहे थे। उसी समय वह आग से झुलस गये। दंपति को पहले निजी अस्पताल में इसके बाद रविवार को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को रेफर कर दिया।
क्षेत्र के गीता ज्ञान आश्रम के समीप समरथ पुर निवासी रमेश चंद्र द्विवेदी 55 वर्ष पुत्र ग्या प्रसाद द्विवेदी एवं उनकी 48 वर्षीय पत्नी गीता देवी शनिवार की रात करीब 8 बजे अपने घर पर ही आग जलाकर ताप रहे थे। उसी समय घर के ही एक बच्चे ने आग में थिनर की शीशी डाल दी। जिससे आग की लपटें महिला की साड़ी में छू जाने से साड़ी में आग लग गई। यह नजारा देखकर उसके पति रमेश चंद्र आग बुझाने लगे, जिससे वह भी झुलस गये। परिजनों ने आनन फानन उपरोक्त दंपति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद आराम नहीं मिलने पर परिजनों ने 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उपरोक्त दंपति को कानपुर रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी।

More Stories
लखीमपुर खीरी14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ14जुलाई26*उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार अगले 24–48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव बना रहेगा।