धोखाधड़ी कर अपने नाम प्लाट लगवाने वाला अरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई बहादुर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जाली दस्तावेज तैयार कर अपने नाम प्लाट करवाने वाले आरोपी बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह को आज अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किए। रिमांड के दौरान आरोपी से जो पूछताछ की जाएगी उसके आधार पर अगाली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई बहादुर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने जाली दस्तावेज तैयार कर अपने नाम प्लाट करवाने वाले आरोपी बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि आनंद नगरी में छिंदर कौर पत्नी नाजर सिंह निवासी आनंद नगरी के नाम पर प्लाट था। बल्लुआना निवासी बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने अन्यों के साथ मिलकर प्लाट अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने मुकदमा नं. 206, 24.09.2019 भांदस की धारा 199, 200, 465, 471, 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब बलजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने काबू किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 05, पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*