हिसार २६ जून २०२६ * *हिसार को मिली नई नगर निगम आयुक्त, सी. जयाश्रद्धा को मिली तीन अहम जिम्मेदारियां*
हिसार *हरियाणा सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में हिसार को नई नगर निगम आयुक्त मिल गई हैं।
सरकार के आदेशों के अनुसार *2020 बैच की आईएएस अधिकारी सी. जयाश्रद्धा* को *जिला नगर आयुक्त (District Municipal Commissioner), हिसार, **नगर निगम आयुक्त, हिसार* तथा *इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, हिसार के एसपीवी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)* की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, अब तक इन पदों पर कार्यरत *नीरज आईएएस* का तबादला *एचएसवीपी फरीदाबाद के प्रशासक एवं अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट, फरीदाबाद* के पद पर किया गया है।
हरियाणा सरकार द्वारा जारी इस तबादला सूची में कुल *8 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों* के पदस्थापन और स्थानांतरण किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

More Stories
लखनऊ २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी २६ जून २०२६ * कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस टैंकर में लगी भीषण आग दर्जनों झुलसे, 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुझी आग
नई दिल्ली २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…