कौशाम्बी २६ जून २०२६ * कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी गैस टैंकर में लगी भीषण आग दर्जनों झुलसे, 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बुझी आग
दर्जनों बाइक चार पहिया गाड़ी टोल प्लाजा के तीन जनरेटर सहित एक करोड़ की संपत्ति जलकर खाक
कोखराज कौशाम्बी कोखराज बाईपास स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार करीब 6:30 बजे एलपीजी गैस से भरा टैंकर डिवाइडर से टकराने के बाद आग का गोला बन गया। हादसे में टोल प्लाजा पर तैनात 7 कर्मचारी सहित दर्जनों लोग झुलस गए। आग की ऊंची लपटों से टोल के 3 बूथ जनरेटर दर्जनों बाइक कई चार पहिया गाड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,कानपुर की ओर से बनारस कोलकाता की ओर जा रहा गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर टोल की लेन-3 के डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर से गैस का रिसाव शुरू हुआ और कुछ ही सेकंड में टैंकर ने भीषण आग पकड़ ली। आग फैलते ही टोल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच कर्मचारी जान बचाकर भागे। टैंकर में आग लग जाने के बाद टैंकर के चालक ने भी कूद कर जान बचाई है सूचना पर कोखराज मंझनपुर व भरवारी से दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सीओ सिराथू और थाना प्रभारी कोखराज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिकराल आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर दोनों ओर 5 किमी लंबा जाम लग गया सभी झुलसे घायलों को पहले नजदीकी सीएचसी ले जाया गया,जहां से 4 गंभीर हालत वाले कर्मियों को जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया। कुछ घायलों की हालत ज्यादा गंभीर होने पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
घायलों में राजेश उम्र 32 वर्ष वा सोनू उम्र 28 वर्ष वा अरविंद उम्र 35 वर्ष वा पिंटू उम्र 30 वर्ष वा मुकेश उम्र 29 वर्ष वा रामबाबू उम्र 40 वर्ष वा जितेंद्र उम्र 26 वर्ष सभी कोखराज क्षेत्र के निवासी वा हीरामणि सिंह उम्र 29वर्ष पुत्र विरेंद्र बहादुर सिंह निवासी राजापुर कुंवर मऊ सलोन नसीराबाद रायबरेली वा आलोक सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पूरे भदोरियन थाना सलोन जनपद रायबरेली वा अतुल कुमार मिश्रा उम्र 30 वर्ष पुत्र रामायण मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 15 नियर हैंड पंप गोरेहटा भरासियन टोला रीवा मध्य प्रदेश वा कृष्णपाल मौर्य उम्र 23 वर्ष पुत्र पुष्पराज मौर्य निवासी में रोड बासी ललितपुर वा अनिल पुत्र रामकुमार सिंह निवासी ज़राऊं बिझऊनियापुर थाना हंडिया जनपद प्रयागराज इन सभी घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है जिसमें हीरामणि सिंह आलोक सिंह और अनिल इनकी हालत गंभीर है बताया जाता है कि टैंकर खलासी के जल जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई हालांकि टैंकर खलासी का नाम पता नहीं मिल सका है उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है
सीओ सिराथू ने बताया कि टैंकर चालक मौके से फरार है। टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने से हादसा होना माना जा रहा है। गनीमत रही कि टैंकर में ब्लास्ट नहीं हुआ,वरना जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।मौके पर सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी व एसओ कोखराज पुलिस की टीम राहत व बचाव में लगी रही फिलहाल टोल प्लाजा पर यातायात बहाल कर दिया गया है। आग से टोल को लाखों के नुकसान का अनुमान है।

More Stories
हिसार २६ जून २०२६ * *हिसार को मिली नई नगर निगम आयुक्त, सी. जयाश्रद्धा को मिली तीन अहम जिम्मेदारियां*
नई दिल्ली २६ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
प्रयागराज २६ जून २०२६ * हाईकोर्ट ने फीलगुड की खुशी मना रहे ग्राम प्रधानों के अरमानों पर फेरा पानी- पद से फिर हुए पैदल…