हल्द्वानी 09 मार्च* यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
रिपोर्ट – योगेश कुमार साहू मोदी,
न्यूज़ – यूपी आजतक
हल्द्वानी 09 मार्च* एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक पूजा लटवाल के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर समाजहित में कार्य कर रही महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को संस्था पदाधिकारियों व यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने हल्द्वानी कालाढूंगी चौराहा में माला पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य पूजा जोशी ने संयुक्त रूप से कहा की नारी शक्ति ही एक ऐसी शक्ति है जो सारे देश को सारे समाज को कभी एक माँ के रूप में कभी एक बहन के रूप में कभी एक पत्नी के रूप में तो कभी एक बेटी के रूप में एकता के सूत्र में बांधकर रखती हैं इसीलिए आज जरुरत हैं कि लड़कियों और महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सबसे पहले उन्हें खुद को सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर उन्हें ये बताना होगा कि उनके अन्दर भी असीम क्षमतायें हैं उनका वो प्रयोग कर हर चुनौतियों का सामना करने में पूर्ण रूप से सक्षम है क्योंकि भारतीय सेना में मातृशक्ति की अधिक भागीदारी जैसी लाखों लड़कियां और महिलाएं जिन्होंने अपने कार्यों से अपनी शक्ति का परिचय दिया इसलिए वर्तमान समय में भी भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना होगा जिससे भारतीय नारी को जब भी कोई मौका मिलेगा तो वह अपनी प्रतिभा को निखार कर भारत देश को प्रगति उन्नति की नई बुलंदियों में पहुँचाकर भारत देश को विश्व गुरु बनाने में भारतीय नारी का निश्चित रूप अहम योगदान रहेगा
इस दौरान महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक पूजा लटवाल रितिक साहू पूजा जोशी अभिषेक साहू सूरज मिस्त्री सुशील राय पवन कुमार दीपक प्रजापति मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे

More Stories
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में
उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*