हरियाणा 19 जनवरी 26 * सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की लॉटरी निकली। …
हरियाणा में सिरसा के रहने वाले पृथ्वी सिंह की 10 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली है। पृथ्वी सिंह पेशे से ड्राइवर हैं। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी (लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026) में पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। इनाम जीतने की जानकारी मिलने के बाद पृथ्वी सिंह के घर में खुशी का माहौल है। परिवार ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पृथ्वी सिंह ने कहा कि इन पैसों से वह अपना खुद का काम शुरू करेंगे। वहीं बेटे ने कहा- अब तो थार गाड़ी लेंगे। पृथ्वी सिंह रानियां के पास मोहम्मदपुरिया गांव के रहने वाले हैं। इनके परिवार में पत्नी सुमन, बेटी रितिका, बेटा दक्ष और पिता देवीलाल हैं। पृथ्वी मजदूरी के साथ-साथ ड्राइवरी का भी काम करते हैं। इनकी पत्नी सुमन पास के ही एक स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत है। लॉटरी का टिकट 500 रुपए में खरीदा था।

More Stories
नई दिल्ली 27अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 26अगस्त 2026*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
मथुरा 26 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*