हरिद्वार26दिसम्बर23*उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दर्जन भर मजदूर दबे, अब तक पांच शव बरामद*
उत्तराखंड के रुड़की से दुःखद खबर सामने आ रही है जहां, आज मंगलवार को यहां एक दर्दनाक हादसा हो गया है, दीवार गिरने के कारण दर्जन भर मजदूर मलवे में दब गये, जिनमे से जेसीबी की मदद से अब तक पांच शव बरामद किये गये हैं,
जानकारी के अनुसार हरिद्वार जनपद के अंतर्गत रुड़की में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है,
जानकारी के अनुसार, सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है

More Stories
लखीमपुर खीरी20जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की प्रमुख खबरें
लखीमपुर खीरी20जुलाई26* डॉ. सौरभ बाजपेयी आत्महत्या प्रकरण में उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
सुल्तानपुर20जुलाई26*नेशनल पब्लिक स्कूल से ताजखानपुर बहादुरपुर तक सड़क की खस्ता हालत,