हरदोई9मई26*प्रेम प्रसंग में सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका ने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटा
हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया और गन्ने के खेत में वारदात को अंजाम दे दिया।
जानकारी के अनुसार युवक अपनी प्रेमिका से मिलने खेत में पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर तड़पता रहा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
पाली थाना क्षेत्र की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*