हरदोई28अगस्त*हादसे में घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत*
मल्लावां (हरदोई)। कस्बे के मोहल्ला लाला बाजार निवासी अजय कुमार चौहान 16 वर्ष शनिवार की शाम आवश्यक कार्य से स्कूटी से छोटा चौराहा से घर जा रहा था। जहां पर अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वही इलाज के दौरान देर रात लखनऊ के एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों के मुताबिक अपने नाना देवेंद्र वर्मा के घर में बचपन से रहता था। वह घर का इकलौता चिराग था। मृतक के लखनऊ पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था।
कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया की घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं है परिजनों के द्वारा तहरीर देने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बुलन्दशहर१ जुलाई 26* औरंगाबाद मेंन बाजार में नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ही दुकानो में भरा बारिश का पानी लोग परेशान
हरदोई १ जुलाई २६ * रिश्तों की मर्यादा भूला जीजा! इंस्टाग्राम पर साली की एडिटेड फोटो पोस्ट करने का आरोप, लाइक्स के चक्कर में पहुंचा थाने
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।