हरदोई21मई2025*हरदोई के नए डीएम बने अनुनय झा,
.
*अनुनय झा बने हरदोई के डीएम*
योगी सरकार ने 14 IAS अफसरों का तबादला किया है। जिनमें महाराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा का तबादला करते हुए उन्हें हरदोई का जिलाधिकारी बनाया गया है तो वहीं बलिया के नए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह होंगे।
*2013 में पहले #प्रयास में ही बने थे IRS*
2015 बैच के IAS अनुनय झा मूल रूप से झारखंड के देवघर के रहने वाले हैं। अनुनय के पिता नित्यानंद मिश्रा IRS अधिकारी रहे हैं। सेवानिवृत्ति से पहले वह मुंबई के इनटैक्स विभाग में चीफ कमिश्नर के पद पर भी तैनात थे। वहीं, अनुनय की मां अल्का झा वर्तमान में भारतीय डाक में बोर्ड की सदस्य हैं।
*नाना थे DGP, उन्हीं से मिली प्रेरणा*
उन्हें IAS बनने के लिए सबसे ज्यादा प्रेरित उनके नाना स्वर्गीय बलबीर झा ने किया था। वह 1962 बैच के IPS अधिकारी थे और 1994-97 तक बिहार के डीजीपी भी रहे थे। वे अक्सर उन्हें प्रेरित करते थे, समाज की किस तरह भलाई की जा सके, इस पर बात करते थे। उनका सपना पूरा करने के लिए भी वे IAS अधिकारी ही बनना चाहते थे।
More Stories
NEW DELHI 23 OCTOBER 2026**TODAYS TOP NEWS* From hindi news channel Upaajtak
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*