खबर का असर
हरदोई14जुलाई23*डीएम ने गौ संरक्षण के मामले में अधिकारियों की तय की जवाबदेही
हरदोई।
पिहानी क्षेत्र में सांड़ द्वारा एक किसान को पटक-पटक कर मार डालने की खबर जब आपके अपने न्यूज़ चैनल जीपीए न्यूज़ ने प्रसारित की थी और हेडिंग में ही यह सवाल भी उठाया था कि डीएम साहब आप ही बताइए कि इस मौत का जिम्मेदार कौन? संवेदनशील जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस खबर को संज्ञान में लिया और जिले के समस्त उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया, कि अपने क्षेत्रान्तर्गत आने वाली समस्त स्थायी/अस्थाई गोवंश आश्रय स्थलों का नियमित निरीक्षण कर फोटो युक्त जांच आख्या प्रत्येक बृहस्पतिवार को अपरान्ह् 03 बजे तक निर्धारित प्रारूप पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें। साथ ही यह चेतावनी भी दी के समय पर जांच आख्या न भेजने वालें उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों/पशु चिकित्सा अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये कठोर कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
नई दिल्ली28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
श्रीगंगानगर28जून26*श्रीगंगानगर में 13 साल की लड़की को रिक्शा चालक बहला फुसलाकर ले गया.
अलीगढ़28जून26*अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट व साहित्यकार शिवानी जैन ‘रानी दुर्गावती नारी शक्ति सम्मान’ से विभूषित,