हरदोई14अक्टूबर*पत्नी कर रही थी करवा चौथ के पूजन की तैयारी, पति ने किया चाकू से हमला*
*हरदोई-* उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। हरदोई शहर के रद्धेपुरवा रोड का मनोज आटो चालक है और आज करवाचौथ की तैयारियां उसके घर पर उसकी पत्नी भी कर रही थी लेकिन मनोज की पत्नी अपना व्रत पूरा कर पाती उससे पहले ही मनोज ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
परिवारवालों ने बताया कि मनोज नशे का आदी है। मनोज की पत्नी मोनी ने गुरुवार शाम को को पूजा की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान मनोज घर आया और मोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मनोज मौके से फरार हो गया। मुहल्ले के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, एक घंटे तक पुलिस के न पहुंचने पर बहन कशिश गुप्ता ने आटो से मोनी को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। मोनी की गर्दन, सिर, दोनों पैर, पेट, चेहरा, कोहनी में चाकू लगे हैं।
बहन कशिश ने बताया कि मोनी को पति मनोज आए दिन नशे में मारता पीटता है और घर खाली करने का दबाव बनाता है।
शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त 26 *जहां छात्र हैं, वहीं शिक्षक भी रहें : उर्दू शिक्षकों के तबादले पर अल्पसंख्यक आयोग ने जताई चिंता, *: गुलाम रसूल बाल्यावी*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *पप्पू यादव ने पूर्णिया में किया डॉ. नरगिस आरा के हार्ट केयर सेंटर का उद्घाटन*
पूर्णिया बिहार 2 अगस्त26 *मरंगा हत्याकांड का खुलासा, 2 शूटर गिरफ्तार*