हरदोई12जून26*: पिहानी आ रहे दो बाइक सवारों को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, एक हरदोई रेफर*
*पिहानी, हरदोई, 11 जून 2026*: पिहानी जहानी खेड़ा मार्ग पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पिहानी लाया गया, जहां एक की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया।
*घायल*:
1. सतीश यादव पुत्र श्री कृष्ण, निवासी मगरापुर
2. सुबोध पुत्र ईश्वर्दीन, निवासी बुखारपुर
*घटना*:
जानकारी के अनुसार सतीश और सुबोध मोटरसाइकिल से अपने घर से पिहानी आ रहे थे। रास्ते में पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
*उधर से निकल रहे प्रधान आकाश ने दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पिहानी पहुंचाया गया*
डॉक्टरों ने सतीश यादव की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हरदोई रेफर कर दिया। सुबोध का इलाज सीएचसी पिहानी में चल रहा है।
*पुलिस कार्रवाई*:
सूचना पर पिहानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है।

More Stories
रोहतास28जुलाई26*रोहतास पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 बाइक बरामद, 3 गिरफ्तार*
नई दिल्ली28जुलाई26* दिल्ली PWD के AE को CBI ने रिश्वत में दबोचा, ₹46.75 लाख नकद बरामद दो अन्य भी गिरफ्तार_*
नई दिल्ली28 जुलाई26*संसद मार्च में कैसे पहुंचे 2873 अपराधी? दिल्ली पुलिस महसंघ ने उठाए सवाल