लखनऊ12जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- RTE में लापरवाही पर स्कूलों पर होगी FIR, बच्चों को प्रवेश न देने वाले स्कूलों पर FIR, 12 स्कूलों ने एक भी बच्चे को नहीं दिया प्रवेश, संबंधित स्कूलों को 3 दिन का अंतिम नोटिस, 16 हजार से अधिक बच्चों का हुआ है चयन, 12,500 से ज्यादा बच्चों को मिल चुका प्रवेश
➡️लखनऊ- UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पत्र लिखा, PM मोदी को अजय राय ने लिखा पत्र, ऊर्जा मंत्री, UPPCL चेयरमैन विवाद पर जताई चिंता, विद्युत व्यवस्था पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग, टकराव का खामियाजा भुगत रही जनता- अजय, उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई
➡️देहरादून- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का किया गया स्वागत, राज्यपाल गुरमीत सिंह और CM धामी ने किया स्वागत, आज अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान का करेंगी निरीक्षण, 13 जून को IMA पासिंग आउट परेड में होंगी शामिल, IMA परेड में मुख्य अतिथि होंगी द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
➡️बदायूं- अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर बनी अवैध मस्जिद ध्वस्त, कादरचौक तहसील के चतुरीनगला में कार्रवाई, SDM कोर्ट के बेदखली आदेश पर चला बुलडोजर, दो JCB मशीनों से हटाया गया अवैध निर्माण, ग्राम समाज की भूमि को कराया गया कब्जामुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
➡️नोएडा- अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पर किसानों का विरोध प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले पर कार्रवाई की मांग, भाकियू क्रांति के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन, सेक्टर 19 सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस पर किया प्रदर्शन
➡️चित्रकूट- चांदी घाट में बच्चे की डूबकर मौत, बालू के अवैध खनन से हुआ था गड्ढा, नहाते समय बच्चे की डूबकर मौत हुई, जलधारा से बालू निकालने से हुआ था गड्ढा, सरधुआ क्षेत्र के चांदी घाट का मामला
➡️हापुड़- ग्रामीणों ने यूरिया से भरा कैंटर पकड़ा, यूरिया की कालाबाजारी होने पर किया हंगामा, कैंटर में भरे यूरिया के 225 कट्टे ग्रामीणों ने पकड़े, कृषि अधिकारी ने कैंटर को कब्जे में लिया, देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर का मामला
➡️लखनऊ- 4 दिनों से लापता बच्चे लखनऊ में मिले, सीतापुर के लहरपुर से गुम हुए थे दोनों बच्चे, घर से नाराज होकर साइकिल से लखनऊ आए, बच्चों की तलाश में मां लगातार भटक रही थी, डालीगंज में अचानक बच्चों पर पड़ी मां की नजर, मां बच्चों को सीने से लगाकर फूट-फूटकर रोई
➡️कानपुर- गन फैक्ट्री से रिटायर्ड बुजुर्ग का मिला शव, कई दिन पुराना शव कमरे में मिला, हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, रावतपुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर का मामला
➡️हापुड़- मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कल कार्यक्रम, प्रभारी मंत्री KP मलिक कार्यक्रम में होंगे शामिल, कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता भी करेंगे KP मलिक
➡️आगरा- थाना शाहगंज पुलिस की कार्रवाई, मोबाइल छिनैती गिरोह का खुलासा, एक लुटेरा अरेस्ट, 3 बाल अपचारी शामिल, करीब 3.50 लाख के 16 मोबाइल बरामद
➡️हमीरपुर- मौरंग धुलाई के नाम पर पानी की बर्बादी, मौरंग भरे ट्रकों की ट्यूबवेल से धुलाई, सेंटर संचालक ₹1000 से ₹1500 रुपए वसूल रहा, थाना लालपुर इलाके का मामला
➡️शाहजहांपुर- फर्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा पकड़ा गया, आर्मी इंटेलिजेंस आरोपी से कर रही पूछताछ, बरेली से विशेष इंटेलिजेंस टीम बुलाई गई, गिरफ्तार कर आर्मी के कैंट में ले जाया गया, थाना सदर बाजार के कैंट क्षेत्र का मामला
➡️दिल्ली- केंद्र सरकार की निपाह वायरस पर कड़ी नजर, राज्य सरकार के साथ लगातार संपर्क, सैंपल NIV पुणे भेजा, SOP पालन के निर्देश, मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, जनस्वास्थ्य को लेकर सरकार सतर्क
➡️अमेठी- , नवनिर्मित सड़कों का वीडियो वायरल मामला, मामले का DM संजय चौहान ने लिया संज्ञान, नवनिर्मित सड़कों के पेमेंट पर लगी रोक, सड़कों की गुणवत्ता की जांच होने तक रोक, CDO की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित, खराब सड़कों के कार्यदाई संस्था पर कार्रवाई होगी, विस्तृत रिपोर्ट के बाद ही होगी पेमेंट
➡️श्रावस्ती- संदिग्ध हालत में युवती का मिला शव, फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव, मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव की घटना
➡️दिल्ली- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ याचिका खारिज, MP से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द, मीनाक्षी नटराजन ने SC में याचिका दाखिल की थी, रिटर्निंग अफसर का आदेश बरकरार रहेगा- SC
➡️मैनपुरी- दबंगों ने समर से केबल की चोरी, विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट, महिला और बेटी के साथ की मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित महिला ने SP से लगाई गुहार, SP ने जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश, थाना भोंगाव के गिहार कॉलोनी की घटना
➡️सुल्तानपुर- मंत्री गिरीश चंद्र यादव का आगमन कल, कलेक्ट्रेट में करेंगे मीडिया संवाद गिरीश चंद्र, भदैया ब्लाक के टिकरी गांव में लगाएंगे चौपाल, जिले के प्रभारी मंत्री हैं गिरीश चंद्र यादव
➡️वाराणसी- बॉयज हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत मामला, मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जघन्य तरीके से शारीरिक संबंध बना कारण, शारीरिक संबंध के बाद अत्यधिक रक्त रिसाव, 5वें मंजिल पर प्रेमी संग बनाया था संबंध, रक्तस्राव देख प्रेमी डर के कारण हुआ फरार, मामले में पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, प्रेमी गिरफ्तार, रेप सहित हत्या का चलेगा केस, थाना सारनाथ क्षेत्र में बॉयज हॉस्टल की घटना
➡️कानपुर- पारिवारिक विवाद में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल, 1 व्यक्ति के साथ मारपीट करती दिखी महिला, कानपुर के बादशाही नाका थाना क्षेत्र का मामला
➡️वाराणसी- बॉयज हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा की मौत मामला, मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जघन्य तरीके से शारीरिक संबंध बना कारण, शारीरिक संबंध के बाद अत्यधिक रक्त रिसाव, 5वें मंजिल पर प्रेमी संग बनाया था संबंध, रक्तस्राव देख प्रेमी डर के कारण हुआ फरार, मामले में पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, प्रेमी गिरफ्तार, रेप सहित हत्या का चलेगा केस, थाना सारनाथ क्षेत्र में बॉयज हॉस्टल की घटना
————————————————————————————

More Stories
देहरादून12जून26*सप्ताहांत से पहले ही मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते लंबा जाम लग गया।
लखीमपुर खीरी12जून26* बाबा लिलौटीनाथ धाम के विकास कार्यों का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण
प्रतापगढ़12जून26*:ग्रेट निकोबार संरक्षण हेतु कांग्रेस का जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान जारी. लोग बढ़ चढ़ कर ले रहे हैं हिस्सा*…