May 6, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई04अप्रैल24*राम मंदिर के असर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत की होगी रिकॉर्ड जीत

हरदोई04अप्रैल24*राम मंदिर के असर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत की होगी रिकॉर्ड जीत

हरदोई04अप्रैल24*राम मंदिर के असर से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत की होगी रिकॉर्ड जीत, हिंदुओं में बीजेपी के प्रति आस्था

भाजपा के साथ राम लहर और मोदी का चेहरा, अन्य पार्टी बिना नेता और मुद्दे –लोकसभा चुनाव कैसे जीतेंगे

जिले के पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल,राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल, राज्य मंत्री रजनी तिवारी जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ताबड़तोड़ लोगों से मिल बता रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां, पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी वाजपेई ने भी पूरी ताकत लोकसभा चुनाव मे झोंकी
हरदोई
यूपी आजतक रिपोर्टर कंचन गुप्ता

लोकसभा चुनाव में अयोध्या में राममंदिर निर्माण और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष की बिखरती एकता भाजपा की राह आसान बना रही है। राम लहर और मोदी मैजिक के चलते पिहानी में भाजपा वोट शेयरिंग का रिकॉर्ड स्थापित करने की उम्मीदें बांधे हुए है, वहीं अन्य पार्टी के प्रभावी चेहरे नहीं होने और मुद्दे के अभाव के बीच अपना वोट बैंक बचाने की चुनौती का सामना कर रही है।।अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिहानी सहित पूरे क्षेत्र में राम लहर का असर है, ऐसे में स्वाभाविक तौर पर भाजपा को पिहानी में भी लाभ मिलेगा।भाजपा इसे पार्टी की सफलता के बजाय राष्ट्रवाद से जोड़कर जनता के सामने रख रही है।
नए मतदाताओं से संपर्क के साथ राम लहर और मोदी मैजिक को लेकर भाजपा की टीमें ग्राउंड पर उतर चुकी हैं, जबकि अन्य पार्टियों में सांगठनिक बदलाव के बाद कोई तैयारी नहीं दिखाई पड़ रही है।
84 की कांग्रेस लहर की तरह ही, 2024 में राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर माहौल बीजेपी के पक्ष में नजर आ रहा है। पिहानी क्षेत्र के वोटरों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत रिकॉर्ड मतों से जीत होगी।
2014 केंद्र में दोबारा सत्ता हासिल करने के बाद से राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी का दखल बढ़ता ही जा रहा है।और उसी राजनीतिक दबदबे के बूते बीजेपी ने 2019 में ज्यादा सीटें जीत कर अपने स्कोरकार्ड में काफी सुधार किया था -और अब उससे भी आगे बढ़ने की कोशिशें जारी हैं।
लोक सभा चुनावों में 1984 में कांग्रेस के प्रदर्शन को सबसे बड़ी जीत के रूप में देखा जाता है।तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को 400 से ज्यादा सीटें हासिल हुई थीं – देखा जाये तो बीजेपी भी इस बार चुनावी राजनीति के उसी मोड़ पर पहुंच चुकी है।1984 में जैसी कांग्रेस की लहर थी, राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर इस बार बीजेपी के पक्ष में भी करीब करीब वैसा ही माहौल महसूस किया जा रहा है। राम मंदिर मुद्दे को लेकर भाजपा चुनाव लड़ रही है। हिंदुओं में राम मंदिर बनने से भाजपा के प्रति आस्था भी है। इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश रावत की रिकार्ड मतों से जीत होगी।

भगवान राम पर भारत का जो विचार है, वही भाजपा का भी है: जोगराज सिंह

सिख समुदाय के प्रतिनिधि जोगराज सिंह कहते हैं कि भगवान राम भाजपा के लिए ही नहीं, संपूर्ण भारतवंशियों के लिए सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और सामाजिक जीवन के आदर्श प्रतीक हैं। राम को लेकर भारत का जो विचार है, वही भाजपा का है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सांस्कृतिक और संवैधानिक दायित्व का निर्वहन सर्वोत्तम तौर पर कर रहे हैं। वे हर गरीब को पक्का मकान, पक्की रसोई, पक्का शौचालय, निश्शुल्क राशन, जरूरत पड़ने पर पांच लाख तक का मुफ्त इलाज, उत्तम शिक्षा, चंद्रयान, मंगलयान, आदित्य एलवन, और सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी खरे और सच्चे सिद्ध हुए हैं। कांग्रेस दृष्टिहीन, नेता विहीन और टुकड़े-टुकड़े गैंग को राजनीतिक संरक्षण देने वाली मात्र बची है। लोकसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी।

About The Author