अलीगढ़ से एडवोकेट शिवानी जैन की रिपोर्ट यूपीआजतक
अलीगढ़04अप्रैल24*बढ़ेगी बिजली की मांग … गहरा सकता है संकट
देश में भीषण गर्मी के दौरान बिजली की अधिकतम मांग 260 गीगावॉट तक पहुंच सकती है । यह सितंबर , 2023 के रिकॉर्ड 243 गीगावॉट से अधिक है । इससे कोयले से पैदा होने वाली बिजली पर अत्यधिक निर्भरता बनी रह सकती है । बिजली मंत्रालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा , देश के कुछ हिस्सों में इस साल भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है । इस दौरान बिजली की मांग काफी बढ़ जाएगी । मंत्रालय इसे देखते हुए अपनी तैयारी कर रहा है । अधिकारी ने बताया , नवीकरणीय क्षमताओं में वृद्धि जारी होने के चरम मांग को पूरा करने के लिए बिजली संयंत्रों में कोयले का भंडार जमा किया जा रहा है । सौर ऊर्जा भी मांग को पूरा करने में काफी मदद करेगी । इसके अलावा , मंत्रालय ने सभी बिजली उत्पादक कंपनियों और खासकर कोयले चलने वाले ताप विद्युत संयंत्रों को अपनी रखरखाव योजनाओं को टालने का निर्देश दिया है । गैस – आधारित बिजली संयंत्रों को भी बिजली पैदा करने के लिए उपलब्ध रहने को कहा गया है ।
More Stories
लखनऊ 24 अक्टूबर 26* थाना दुबग्गा क्षेत्रांतर्गत सैदपुर अंडरपास के पास अज्ञात महिला का शव मिलने के संबंध में।
नैनीताल लालकुआँ24 अक्टूबर 2026* कथित VIP दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल के पद से बर्खास्त करो: भाकपा माले
मुजफ्फरनगर24अक्टूबर26*तितावी में बदमाशों का दुस्साहस! चेकिंग के दौरान पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग,