हरदोई 18 अक्टूबर *4 साल के बच्चे की हत्या झाड़ियों में सड़े गले अवस्था में मिला शव जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।।
माधौगंज ।।थाना क्षेत्र के गांव इकसई में ईश्वरचन्द्र का चार साल का पुत्र कृष्णा शुक्रवार को चार बजे गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था। उसके बाद बच्चा लापता हो गया। रामेश्वर ने अपने पौत्र के लापता होने की रिपोर्ट उसी दिन दर्ज कराई थी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने पुलिस टीम के साथ खोजबीन किया।घटना के दिन से एस आई मोहर सिंह पुलिस बल के साथ खोजबीन में लगा दिया गया था।मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गांव के लोग जानवर बांधने गए तो उसने झाड़ियों से कुत्तों की आवाज व बदबू आने सुगंध लगी गांव के लोगो ने पास में जाकर देखा तो बच्चे का शव दिखाई दिया। ईश्वरचंद ने कृष्णा के शव की पहचान की।शव मिलते ही परिवार के लोगो मे कोहराम मच गया।गांव के लोग इकट्ठे हो गए।मौके पर मौजूद पुलिस की सूचना पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी व एडिशनल अनिल कुमार यादव व सीओ सत्येन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष के साथ घटना की हर बारीकी पर नजर रखने के निर्देश दिए।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच व वीडियो ग्राफी की।घटना से गांव के लोगो मे आक्रोश नजर आया।।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*