हरदोई। 08 जनवरी *
◆दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए:- जिलाधिकारी
◆आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। सभी अधिकारी स्वयं से इसकी शुरुआत करें। स्कूली वाहनों में सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। स्थानीय थानों में बसों की सूची उपलब्ध करा दी जाए। वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन स्थानीय थाने से करा लिया जाए। यातायात व्यवस्था में बाधक बनने वाले बिजली व टेलीफोन के खंभों को हटाया जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई प्रभावी रूप से की जाए। अवैध स्टैंड संचालित न होने दिए जाएं। वाहनों की नियमित जाँच की जाए। एनएचएआई व लोकनिर्माण विभाग अपनी संबंधित सड़कों पर गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगवाये। ब्लैक स्पॉट पर आवागमन को सुरक्षित बनाने के लिए सभी उपाय किये जायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, सीएमओ, डीएफओ, एसडीएम सदर, सीओ सिटी, एआरटीओ सहित अन्य सभी विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak