*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर4अक्टूबर25*युवक की मौत के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार,पुलिस बल तैनात।
सुल्तानपुर*चांदा थाना क्षेत्र के बैंतीकला गांव में बुधवार को ढाबे पर मारपीट में घायल हुए युवक की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।सूचना मिलते ही सीओ रमेश भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है।गौरतलब है कि मारपीट की इस घटना में पुलिस चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बावजूद इसके परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। गांव में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया