सुल्तानपुर4अक्टूबर25*छात्राओं को महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी,आत्मरक्षा के लिए किया जागरूक*
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में थाना लम्भुआ की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज लम्भुआ में छात्राओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित कार्यक्रम में टीम ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 1098 आदि की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। टीम ने उन्हें निडर होकर अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी और आत्मरक्षा से जुड़े उपयोगी सुझाव भी दिए। मिशन शक्ति टीम ने आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस तुरंत मदद के लिए तत्पर रहेगी।छात्राओं ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आत्मविश्वास बढ़ता है और सुरक्षा के प्रति जागरूकता आती है।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया