सुल्तानपुर31जुलाई26*नगर पालिका में 2 करोड़ का टेंडर घोटाला, ईओ और लिपिक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप*
सुल्तानपुर*बड़ा खुलासा: नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर में चहेते ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और मोटा कमीशन डकारने के लिए टेंडर प्रक्रिया को बंधक बनाया गया।
टेंडर डंप: मई माह में जारी किए गए लगभग दो करोड़ रुपये की राशि के महत्वपूर्ण टेंडर अंतिम तिथि (15 और 16 मई) बीत जाने के बाद भी जानबूझकर नहीं खोले गए।
साठगांठ का आरोप: कथित निर्माण लिपिक श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालचंद सरोज अपने खास ठेकेदार को काम देना चाहते थे, लेकिन अन्य ठेकेदारों के आने से बढ़ी प्रतिस्पर्धा के कारण टेंडर रोक दिए।
उल्टा नियम: स्थानीय निवासियों का सनसनीखेज आरोप है कि नगर पालिका में सेटिंग वाले निर्माण कार्य जमीन पर पहले ही पूरे कर लिए जाते हैं, टेंडर की कागजी खानापूर्ति सिर्फ बजट ठिकाने लगाने के लिए बाद में होती है। बढैयावीर गेट निर्माण
दागी लिपिक: टेंडर मैनेज करने के खेल का मुख्य खिलाड़ी निर्माण लिपिक श्रीवास्तव खुद भी पूर्व में निर्माण कार्यों में बड़े भ्रष्टाचार का दोषी रहा है।
सवालों से भागे ईओ: महाघोटाले पर घिरे ईओ लालचंद सरोज ने “टेंडर बहुत हुए हैं, देखकर बताऊंगा” का रटा-रटाया जवाब दिया और खबर लिखे जाने तक दोबारा फोन नहीं किया।
बंद कमरे की डील: कलेक्ट्रेट के एक बंद कमरे में कल जनपद के जिम्मेदार अधिकारी की हुई गुप्त बैठक पर जनता ने उठाए सवाल—यह गुफ्तगू सुल्तानपुर के विकास पर थी या कमीशन की सेटिंग पर?
नाम न बताने की शर्त पर बताया कि नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो और उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान में लिखित रूप से शिकायत करने की तैयारी हो गई है। शिकायत में नगर पालिका ईओ और निर्माण लिपिक को ही रखा गया है केंद्र बिंदु में।

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,
आजमगढ़31जुलाई26*आपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र धारकों के लाइसेंस निरस्त*
वाराणसी31जुलाई26*50 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*