सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*
*बेबाक छवि की धनी नफीसा खातून बनीं महिला सभा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह संगठन को मिलेगी नई धार*
*सुल्तानपुर* नफीसा खातून को उनकी बेबाकी, तेज-तर्रार छवि और जमीनी स्तर पर महिलाओं के मुद्दों को प्रखरता से उठाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नफीसा खातून ने शीर्ष नेतृत्व, मुख्य रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरी उतरेंगी।
अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए नफीसा खातून ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य सुल्तानपुर के हर गांव और मोहल्ले तक समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाना है। वे महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि आधी आबादी को एकजुट कर पार्टी का जनाधार बढ़ाना ही उनका पहला लक्ष्य होगा।
नफीसा खातून की इस नियुक्ति पर स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी तेज-तर्रार नेतृत्व शैली से जिले में समाजवादी महिला सभा को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 *मरंगा में महिला लाश कांड का 24 घंटे में खुलासा, SP के एक्शन से हिला अपराधियों का नेटवर्क*
कानपुर नगर 10 सितंबर 26**Fake कॉल से 73 वर्षीय बुजुर्ग की बिगड़ी तबीयत, घंटों ठग ने किया हाउस अरेस्ट*
मथुरा 9 सितंबर 2026* घरेलू कनेक्शन पर 6 किलोवाट का लोड, बिजली विभाग मे अंधेर नगरी