सुल्तानपुर2सितम्बर25*बार एसोसिएशन सुल्तानपुर ने अंकुश यादव को सौंपी मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी*
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन सुल्तानपुर में मंगलवार को अधिवक्ता/विधि संवाददाता अंकुश यादव को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इस आशय का मनोनयन पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव दिनेश कुमार दूबे ने जारी किया।नई जिम्मेदारी मिलने पर अधिवक्ताओं और न्यायालय से जुड़े मुद्दों को जनमानस तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अंकुश यादव ने कहा कि वह संगठन और अधिवक्ता समाज के हित में निष्पक्ष रूप से दायित्व निभाएंगे।उनकी नियुक्ति पर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*