सुल्तानपुर1जून2026*हल्द्वानी में सुल्तानपुर के खिलाड़ियों का रहा जलवा*
*अमीना ताइक्वांडो एकैडमी के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन*
सुल्तानपुर। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में 29, 30 एवं 31 मई 2026 को आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं चार कांस्य पदक अपने नाम किए। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें सुल्तानपुर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जनपद का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्वल यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं 38 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में मान्यता ने स्वर्ण पदक हासिल कर अकादमी और जिले को गौरवान्वित किया।
इसके अलावा 78 किलोग्राम जूनियर वर्ग में प्रियांशु तिवारी, 41 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में सत्यांश आर. श्रीवास्तव, 63 किलोग्राम जूनियर वर्ग में साक्षी तथा 41 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में यथार्थ मौर्य ने कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि दर्ज की।
अकादमी की प्रशिक्षिका अमीना बानो एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का ही यह परिणाम है। खिलाड़ियों की उपलब्धि से जनपद के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर अमीना ताइक्वांडो एकैडमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह एवं सदस्य कांति सिंह सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने अमीना बानो तथा उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
शामली 31अगस्त 26*जिम के बाहर 25 सेकंड में 18 राउंड फायरिंग, अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर ढेर
सहारनपुर 31अगस्त 26*अपराधियों का अंत हुआ, लेकिन न्याय अभी बाकी है”— अंकित की पत्नी का छलका दर्द……
उत्तर प्रदेश 31अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*