लखनऊ1जून2026*उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ट्वीट*
लखनऊ*भाजपा सरकार से निराशा इतनी बढ़ गयी है कि नाउम्मीद होकर पीड़ित लोग आत्मदाह तक के लिए बाध्य हो रहे हैं। भाजपा के सत्ता के अहंकार ने उन्हें इतना संवेदनहीन बना दिया है कि उन्हें किसी की पुकार-गुहार-चीत्कार तक सुनाई नहीं देती है।
उप्र के मुख्यमंत्री आवास के सामने अपनी रोज़ी-रोटी के लिए जूझ रहे रोडवेज संविदाकर्मियों द्वारा पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
हृदयहीन भाजपा सरकार चालकों-परिचालकों की माँगों का तुरंत संज्ञान ले और किसी भी अप्रिय घटना को घटने से बचाए। नौकरी-रोज़गार किसी परिवारवाले के लिए जीवन-मरण से कम का सवाल नहीं होता है, ये संवेदनशील बात केवल एक परिवारवाला ही समझ सकता है।
*परिवारवाला कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!*

More Stories
नई दिल्ली16जुलाई26*हाइड्रोजन ट्रेन,हरित भविष्य की ओर भारतीय रेल की ऐतिहासिक छलांग
प्रतापगढ़16जुलाई26*रक्तदान महादान: डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन,
बांदा 16 जुलाई 26*अवैध कटान रोकने और वृक्षारोपण की पारदर्शिता को लेकर जिला वनाधिकारी को सौंपा ज्ञापन