✍️ सुल्तानपुर/अलीगंज बाजार
सुल्तानपुर 06सितम्बर 25*जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ी ही शानो शौकत के साथ निकाला गया
*जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बड़ी ही शानो शौकत के साथ निकाला गया जुलूस बड़े ही प्यारे अंदाज में आमदे रसूल पर नातिया कलाम पढ़कर लोगों के दिलों को किया मुनव्वर*
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी अलीगंज बाजार में अपने रवायती अंदाज में जुलूस निकाला गया, शुक्रवार बाद नमाजे जुमा दर्जनों भर से ज्यादा अंजुमन अलीगंज बाजार पहुंची जिसमे पुरुष, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल रहे।
मदीना मस्जिद कमेटी की जानिब से परचम कुशाई की रस्म अदायगी हुई, वा सरकार की आमद मरहबा आका की आमद मरहबा, लब्बैक या रसूल्लाह, इसी नारों को बुलंद करते हुए जुलूस का कारवां धीरे धीरे आगे बढ़ता रहा।
वहीं बात करते है अंजुमन मिठनेपुर की तो सजावट के मामले में नंबर 1 रही। पूरे भुलई की अंजुमन भी बेहतरीन सजावट की थी,और भी आई हुई अंजुमन ने अपने अपने अंदाज में अच्छी मिसाल पेश की।
जगह जगह स्टेज लगाकर लोगों ने खाने पीने की भी व्यस्था कर रखी थी और सभी अंजुमन का हौसला अफजाई भी होता रहा।
जुलूस बाबा शहीद मर्द की मजार से शुरू होकर चंदोकी रोड, कोटिया नाका , मंझना रोड, कुड़वार नाका होते हुए बाबा अली शाह कि दरगाह जामा मस्जिद पर आकर खत्म हुआ।
प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से बंधुआ कला थाना की फोर्स पूरी तरह से मुस्तैद रही। कमेटी की तरफ से जुलूस को शांतिपूर्वक सम्पन्न करवाने पर थाना बंधुआ कला की पूरी टीम को वा अलीगंज बाजार चौकी इंचार्ज समेत पूरी टीम का कमेटी की तरफ से शुक्रिया अदा किया गया।

More Stories
लखनऊ१० मिर्च ६ * बॉम्बे पावभाजी के तीन ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, सॉफ्टवेयर से 70 हजार करोड़ की बिक्री छिपाने के मिले संकेत
नई दिल्ली १० मार्च २६ * पेट्रोल-डीजल और LPG गैस की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का एक्शन, देशभर में ECMA लागू
अलीगढ १० मार्च २६ * उत्कृष्ट योगदान हेतु अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त एडवोकेट शिवानी जैन ‘स्त्री शक्ति सम्मान2026 ‘ से विभूषित