नई दिल्ली 06सितम्बर 25*भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव
🛑भारत और अमेरिका के बीच रूस से तेल खरीद और टैरिफ को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ उनके रिश्ते ‘खास’ हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी दोस्ती को हमेशा कायम रखेंगे, लेकिन वह भारत के रूस से तेल खरीदने के फैसले से ‘निराश’ हैं। बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लिखा था कि लगता है अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक शानदार प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक खास रिश्ता है। चिंता की कोई बात नहीं है। बस कभी-कभार कुछ पल ऐसे आते हैं।’ यह बयान तब आया है जब दोनों देशों के बीच रिश्ते पिछले दो दशकों में शायद सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप ने हालांकि भारत के रूस से तेल खरीदने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात से बहुत निराशा है कि भारत रूस से इतना तेल खरीद रहा है। मैंने उन्हें यह बात बता दी है। हमने भारत पर 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगा दिया है।’

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*