सुल्तानपुर १८ दिसंबर २५ * अपने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभा रही जन कल्याण सेवा समिति_*
*_संस्था द्वारा कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतिदिन किया जा रहा है कंबल वितरण_*
*_सुल्तानपुर_*
_उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है।भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त करना शुरू कर दिया है।ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में जन कल्याण सेवा समिति मानवता,करुणा और सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत कर रही है।इसी क्रम में आज 9वे दिन दर्जनों जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया।संस्था के समर्पित अध्यक्ष अखिलेश सिंह पर्वत के द्वारा भीषण ठंड के बावजूद निरंतर जनपद सुल्तानपुर के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर जरूरतमंदों तक पहुँच रहे हैं और उन्हें कंबल वितरित कर उन्हें राहत प्रदान कर रहे हैं। यह सेवा कार्य न केवल उन्हें ठंड से सुरक्षा दे रहा है,बल्कि समाज में संवेदनशीलता,सहयोग और मानवीय मूल्यों को भी सशक्त कर रहा है।जन कल्याण सेवा समिति परिवार का यह मानवीय प्रयास मानव सेवा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।इस मुहिम में संस्था के संरक्षक ललित कुमार शुक्ला रणजीत तिवारी राम बहादुर पाल दिलीप कुमार यादव दुर्गेश गुप्ता जवाहर लाल यादव एके सिंह सनी सिंह अनुराग श्रीवास्तव आदि लोग लगे हुए हैं।समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने बताया ये मुहिम निरंतर जन सहयोग से चलती रहेगी।_

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*