सिद्धार्थनगर19जुलाई26* बिजली संकट से जनता बेहाल, 48 गांव अंधेरे में, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
सिद्धार्थनगर से पवन जायसवाल,
सिद्धार्थनगर जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग सरकार के निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावों की पोल खोल रहा है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि जहां 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, वहीं कई क्षेत्रों में 5 घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। हल्की हवा या बारिश होते ही बिजली घंटों, और कई बार कई दिनों तक बाधित रहती है।
बताया जा रहा है कि उसका बाजार फीडर से जुड़े करीब 48 गांवों की बिजली बार-बार गुल हो जाती है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी और अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिजली संकट का असर घरेलू कार्यों के साथ-साथ छात्रों, किसानों और व्यापारियों पर भी पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने पर संबंधित जेई संतोषजनक जवाब नहीं देते और लाइनमैन से भी संपर्क नहीं हो पाता। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ रही है।
अब क्षेत्रवासियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
सिद्धार्थनगर से पवन जायसवाल, यूपीआजतक।
#UPAajTak #Siddharthnagar #BreakingNews #ElectricityCrisis #PowerCut #UttarPradesh #UskaBazar #PawanJaiswal

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*