सागर07अप्रैल25*खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों में कोर समितियों का गठन किया*
*आवश्यक विषयों पर मार्गदर्शन देंगी मंडल कोर समितियां*
*सागर।* खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 भाजपा मंडलों में विभिन्न कार्यों, गतिविधियों के सफल संचालन व क्रियान्वयन के उद्देश्य से भाजपा मंडल अध्यक्षों ने पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह से मार्गदर्शन प्राप्त कर मंडल वार 5 सदस्यीय कोर कोर समितियों का गठन किया है। यह समिति संबंधित मंडल के अंतर्गत प्रशासनिक, राजनैतिक, संगठनात्मक एवं सभी आवश्यक विषयों पर उचित मार्गदर्शन करेगी। जिससे कार्यों को निरंतरता एवं गति प्राप्त हो सकेगी।
खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल में गठित 5 सदस्यीय कोर समिति के प्रमुख संबंधित भाजपा मंडल अध्यक्ष होंगे। गठित की गई सभी छह मंडलों की कोर समितियों की पहली संयुक्त बैठक 9 अप्रैल बुधवार को पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह की उपस्थिति में उनके सागर स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है । गठित की गई मंडल वार कोर समितियां इस प्रकार हैं।
खुरई नगर मंडल कोर समिति में राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष खुरई, प्रवीण जैन गढ़ौला, देशराज यादव खुरई, बलराम यादव खुरई, अजीत सिंह अजमानी खुरई शामिल हैं। खुरई ग्रामीण मंडल कोर समिति में रविन्द्र सिंह नरोदा मंडल अध्यक्ष खुरई ग्रामीण, ओमप्रकाश कुर्मी घोरट, हरिशंकर कुशवाहा मुकारमपुर, विक्रम सिंह ठाकुर बरोदिया, परमानंद यादव बरोदिया शामिल हैं। धनौरा मंडल समिति में राजपाल सिंह सिंगपुर, रघुराज सिंह बाहरपुर, जितेन्द्र सिंह धनौरा, महेश लोधी खैरा, माधव सिंह दुगाहाकलां शामिल हैं।
इसी प्रकार मालथौन मंडल कोर समिति में अरविंद सिंह रामछायरी मंडल अध्यक्ष, दुरगसिंह परिहार मालथौन, जयंत सिंह बुंदेला मालथौन, रामकुमार बघेल खरैरा, बलवीर सिंह लोंगर शामिल हैं। बरोदिया कलां मंडल कोर समिति में नीतेश यादव प्रेमपुरा मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बुंदेला दरी, केशरी सिंह लोधी वनखिरिया, कैलाश घोषी रजवांस, दयाराम चौरसिया बरोदिया कलां शामिल हैं।बांदरी मंडल कोर समिति में अनिल पाराशर (झींकनी) मंडल अध्यक्ष, अभय सिंह लोधी बांदरी, लोकेंद्र सिंह राजपूत पिठौरिया, आजाद यादव बमनोरा, देशराज सिंह लोधी नेतना शामिल हैं।
*मीडिया कार्यालय*
*दिनांकः 07/04/2025*
More Stories
सागर07अप्रैल25*पूर्व गृहमंत्री खुरई में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारी बैठक लेंगे*
लखनऊ07अप्रैल25*सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ कल महासंग्राम यात्रा
दिल्ली07अप्रैल25*CBI की बड़ी कार्रवाई नॉर्दर्न रेलवे के 2 अफसरों को CBI ने पकड़ा*