सहारनपुर4अक्टुबर21**वैष्णवी बूटिक में लगी आग से लाखों का माल स्वाहा|**
सहारनपुर:* थाना नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत एक वैष्णवी बूटिक में लगी आग से लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। लेकिन हादसे में कोई जनहानि न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नुमाइश कैम्प स्थित वैष्णवी बूटिक में आज तड़के लगभग 4 बजे अचानक ही आग लग गयी। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, तो पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गयी। इसी बीच अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों को घटना की जानकारी दी और सूचना पाते ही नुमाइश कैम्प पुलिस चौकी के कर्मी भी मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली। इस बीच आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मियांे ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रूपये का सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के कारण आसपास के लोगों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हादसे में कोई जनहानि न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है|
सहारनपुर से रितिन पुण्डीर की रिपोर्ट यूपीआजतक
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री