ब्रेकिंग न्यूज ✍️
सहारनपुर30मार्च25*शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने संभाला मोर्चा*
सहारनपुर: जनपद के विकासखंड मुजफ्फराबाद के ग्राम नवरंगपुर में महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर दी है। पहले भी इस ठेके के विरोध में कई बार प्रदर्शन हुए, लेकिन इस बार महिलाओं ने कानूनी प्रक्रिया के तहत ठेके को बंद कराने की मुहिम छेड़ दी है।
ग्राम नवरंगपुर में पहले देसी शराब का ठेका था, लेकिन इस बार इंग्लिश शराब और बीयर की दुकान भी खोली जा रही है। इससे परेशान होकर महिलाओं ने संगठित होकर इस ठेके को बंद कराने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया है।
*महिलाओं का विरोध और इसके कारण*
महिलाओं ने बताया कि शराब के कारण उनके परिवारों पर बुरा असर पड़ता है। शराब पीने के बाद लोग हुड़दंगबाजी करते हैं, घरों में झगड़े बढ़ते हैं, और कई परिवारों में आर्थिक संकट गहरा जाता है। शराब पीकर लौटे व्यक्ति घरेलू हिंसा तक पर उतर आते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
इसके अलावा, महिलाओं ने ठेके के कानूनी पहलू पर भी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि प्रस्तावित शराब की दुकान गोगामेड़ी धार्मिक स्थल से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है, जबकि कानूनन किसी भी धार्मिक स्थल से 500 मीटर के अंदर शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती।
*अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन*
महिलाओं के समूह ने तहसील पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रूबी सैनी, रीना धीमान, छवि सैनी, शिवानी सैनी, रजनी कंबोज, ममतेश सैनी, प्रेरणा सैनी, अमित कंबोज, रवि सैनी, सतबीर सैनी और ऋषिपाल सैनी मौजूद रहे।
महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगी…

More Stories
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में
उत्तर प्रदेश8अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*